19 मार्च 2014 - 20:30
क़तर के साथ तनाव कम करने के सिलसिले में अमरीका मध्यस्थता नहीं करेगा

सऊदी अरब के विदेश मंत्री सऊद अल फ़ैसल नें क़तर और सऊदी अरब के बीच तनाव को कम करने के सिलसिले में कहा है कि अमरीका क़तर और सऊदी अरब के बीच तनाव कम करने में कोई रोल अदा नहीं करेगा

सऊदी अरब के विदेश मंत्री सऊद अल फ़ैसल नें क़तर और सऊदी अरब के बीच तनाव को कम करने के सिलसिले में कहा है कि अमरीका क़तर और सऊदी अरब के बीच तनाव कम करने में कोई रोल अदा नहीं करेगा और जब तक क़तर अपनी पॉलीसियाँ बदल कर सऊदी अरब के साथ नहीं आता तब तक क़तर के साथ राजनीतिक तनाव जारी रहेगा। सऊद अल फ़ैसल नें कहा कि फ़ार्स की खाड़ी काउंसिल के सदस्य देशों में पैदा होने वाले तनाव को करने में अमरीका मध्यस्थता नहीं करेगा। सऊद बिन फ़ैसल नें कहा कि क़तर को अपनी पॉलीसियां बदलनी पड़ेंगी नहीं तो उसके साथ राजनीतिक तनाव का सिलसिला जारी रहेगा। स्पष्ट रहे कि सऊदी अरब, बहरैन और अमारात नें अपने राजदूतों को क़तर से वापस बुला लिया है और क़तर के ख़िलाफ़ दंडात्मक कार्यवाही करने की धमकी भी दी है क्योंकि क़तर मिस्र के इस्लाम पसंद संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड का समर्थन कर रहा है जबकि सऊदी अरब, बहरैन और संयुक्त अरब अमीरात मिस्र के संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी संगठन कहते हैं। सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब और क़तर दोनों इस्लामी देशों में सक्रिय आतंकवादियों की मदद कर रहे हैं और दोनों देश आतंकवादी संगठनों को अपने अपने फ़ायदों के लिये इस्तेमाल करने की कोशिशों में लगे रहते हैं।